जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर चल रही बैठक के बीच एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने एक बार फिर से टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों पर भारी दबाव बनाया है. सोमवार को गेट के मुद्दे पर एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों द्वारा ग्रेड के मुद्दे पर एक मीटिंग की गयी. इस मीटिंग में एनएस ग्रेड के लगभग सभी कमेटी मेंबर उपस्थित थे. साथ ही साथ ओल्ड सीरीज (ओएस) के भी कमेटी मेंबर इस मीटिंग में शामिल हुए. यह मीटिंग टॉप 3 (अध्यक्ष, महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट) को छोड़कर यूनियन के सारे पदाधिकारी उपस्थित थे. मीटिंग का मुख्य मुद्दा आने वाले ग्रेड था. इस मीटिंग में सारे पदाधिकारी का जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बैठक की गई थी. साथ ही साथ आने वाले ग्रेड को लेकर उन लोगों का मत और सुझाव लिया गया. एनएस ग्रेड काफी आक्रामक थे. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लंबित मांगों को लेकर दबाव बनाया है. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों ने मांग की है कि 50 फीसदी एमजीबी किया जाये. वहीं, फिक्स्ड डीए 5000 रुपये और वीडीए 6 रुपये पर पॉइंट कम से कम करने पर दबाव दिया गया. वार्षिक इंक्रीमेंट बेसिक का तीन फ़ीसदी करने की मांग रखी गयी. इसके अलावा सालाना ग्रोथ कम से कम 8 से 10 फीसदी पर पदाधिकारी से रोड मैप मांगा गया. एजुकेशन एलाउंस कम से कम 5000 रुपये प्रति बच्चा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. साथ ही साथ अब कई कर्मचारी जो रिटायरमेंट की ओर अग्रसर है, उनका भविष्य कैसे सुनिश्चित हो, उस पर भी बात हुई. बहुत सारे कर्मचारी, जो ब्लॉक 1, 2 और 3 में लटके हुए है और स्टैग्नेंट हो गया है. उसको 4 साल पर मिलने वाली इंक्रीमेंट को सुनिश्चित किया जाए. यह मीटिंग बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया. साथ ही साथ आगे फिर से इस मुद्दें पर बातचीत करने की बात कहीं गयी. अगली मीटिंग में टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप 3 को भी सम्मिलित करने पर जोर दिया गया. एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने इस दौरान उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे से मुलाकात की. सभी ने एनएस ग्रेड के सभी प्वाइंट को जोरदार तरीके से टॉप 3 के समक्ष रखने का भरोसा दिया.











