जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के एमडी अतुल भटनागर को टाटा स्टील द्वारा संचालित विभिन्न 6 सोसाइटी की कमेटियों में नियुक्ति की गयी है. इसको लेकर जारी सरकुलर में टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर को एडीएमएच अस्पताल का सदस्य, जमशेदपुर ब्लड सेंटर का सदस्य, मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल का सदस्य, सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीइ) का उपाध्यक्ष, टाटा रिलीज कमेटी का सदस्य और टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
ये सोसाइटी को टाटा स्टील द्वारा संचालित की जाती है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह सरकुलर को जारी किया गया है.











