जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय सह वीणापाणि पाठशाला में 24 व 25 दिसंबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इसमें आशिया कुमारी, रिद्धि चटर्जी, रश्मि गोप, ऋषिका वर्मा, पृथ्वीराज और अमित गोप शामिल रहे. (नीचे भी पढ़े)

सोमवार 19 जनवरी को ट्रस्टी अशोक गोयल और उनकी धर्मपत्नी प्रमिला गोयल ने ताइक्वांडो में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया.विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया.इस आयोजन को सफल बनाने में अशोक कुमार, गोपाल जी, जगबंधु महतो, निशा सिंह आदि की महती भूमिका रही.











