शार्प भारत डेस्क : प्रत्येक साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. यह दिन बसंत ऋतु के शुरुआत का भी प्रतीक है. इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है. कहा जाता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से जीवन के अंधकार का नाश होता है. साथ ही कामों में सफलता मिलती है. इस बार वसंत पंचमी बेहद खास रहने वाली है. मां सरस्वती की पूजा के लिए 3 शुभ योगों का निर्माम हो रहा है. ये तीनों अति शुभ योग है. परिध योग लक्ष्मी नारायण योग बुधादित्य योग और सिद्ध योग. ये तीनों योग बहुत ही शुभ, दुर्लभ और फलदायी योग होते है. इस योग में किये जाने वाले हर एक कार्य सिद्ध होते है. यह योग छात्रों के लिए उत्तम संयोग बना रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
पूजा का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी तिथि प्रारंभ: 23 जनवरी 2026 को प्रात: 2 बजकर 28 मिनट पर
बसंत पंचमी तिथि समाप्त: 24 जनवरी 2026 को प्रात: 01 बजकर 46 मिनट पर
सरस्वती पूजा शुभ मुहूर्त: सुबह 07 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक
पीला वस्त्र पहनकर करें पूजा
बसंत पंचमी पर पीला रंग के उपयोग का महत्व है. ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यदि बृहस्पति नीच हो तो बसंत पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती की पूजा पीले वस्त्र पहनकर करने से लाभ होगा.











