गालूडीह: जमशेदपुर स्थित सेंट्रल करीमिया प्लस 2 हाईस्कूल साकची के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया. 12वीं कक्षा के भूगोल और अर्थशास्त्र के 70 छात्र-छात्राओं का समूह शैक्षणिक भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र दारीसाई के कामकाज को देखा. विद्यार्थियों ने अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ एन सलाम और अन्य कृषि वैज्ञानिकों से कृषि से संबंधित कई प्रकार की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)
छात्र-छात्राओं ने नयी और आधुनिक पद्धति से कृषि, किस्मों की जानकारी, जल संरक्षण, मिट्टी जांच और अनुसंधान केंद्र क्या-क्या रिसर्च किए जाते हैं इस बारे में जाना. मौके पर डॉ एन सलाम, देबाशीष महतो, डॉ एस एस कुमार, डॉ डी रजक, प्रिंसिपल डॉ वहीदा तबस्सुम, नुजहत निसार, डॉ आले अली, ज़िनात नाज, प्रो तालत बेगम, नाइला खातून, नसरीन अख्तर, फौज़िया खान, ज़ोहरा जबीन, साजिद परवेज, शाहजेब परवेज आदि उपस्थित थे.



