रामगोपाल जेना, चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उपरसाई में छापेमारी कर चोरी की चार मोटरसाइकिल एवं एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
दल द्वारा गुप्त सूचना का सत्यापन करते हुए ग्राम-उपरसाई स्थित राजदेव सिंह महली के घर पर छापेमारी की गई. तलाशी के क्रम में घर के आंगन से एक होंडा एक्टिवा स्कूटी एवं चार मोटरसाइकिल बरामद की गई.मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजदेव सिंह माहली, उम्र 23 वर्ष, पिता-राजेंद्र सिंह माहली, निवासी ग्राम-उपरसाई, थाना-मुफ्फसिल, जिला-पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के रूप में की गई है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त सभी वाहन चोरी के हैं. उसने बताया कि ये वाहन विगत 4-5 दिनों के भीतर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए थे. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 20/26, दिनांक 01.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस ) की धारा 317(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है.छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा सहित मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.








