जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस के पेट्रॉन समाजसेवी व उद्योगपति स्व शशि भाई आडेसरा की स्मृति में आगामी 8 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे फरवरी व मार्च महीने के आयोजित रक्तदान शिविर में नियमित रक्तदान के लिए तत्पर रहें, क्योंकि इन्हीं महीनों में किये जाने वाले नियमित रक्तदान से अप्रैल एवं मई की गर्मी के महीने में जरूरतमंदों के साथ रक्तदाताओं को भी गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने 8 फरवरी को रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्तदान का आग्रह किया है. इस रक्तदान शिविर को प्रत्येक वर्ष की भांति रोटरी क्लब ऑफ जमशेपुर स्टील सिटी, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. शिविर का संयोजन छगनलाल दयालजी ज्वेलर्स द्वारा किया जाएगा.








