रांची : देश के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने झारखण्ड परिदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात किये. मुलाकात के दौरान पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. विचार विमर्श के दौरान झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति एवं पुलिस की कार्यशैली से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. (नीचे भी पढ़े)

झारखण्ड में पुलिसिंग एवं पुलिस के अनुसंधान आदि पर चर्चा करते हुए राज्य में स्थापित इकाई यथा एटीएस व एसटीएफ (झारखण्ड जगुआर), जैप, आइआरबी, सीआइडी, साइबर अपराध, एएचटीयू आदि से भी अवगत कराया गया. साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब ऐप की विस्तृत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर आइजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आइजी प्रशिक्षण ए विजयालक्ष्मी, आइजी डॉ माईकलराज एस, आइजी मानवाधिकार क्रांति कुमार गड़िदेशी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्ययालय (एनडीसी) के मेजर जेनरल हरतेज सिंह बजाज, ब्रिगेडियर एनडीसी सुरवीर सिंह के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य देशों के ब्रिगेडियर जेनरल, कर्नल आदि उपस्थित रहे.








