जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टेलर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार टेलर और चालक की तलाश में जुट गई है. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.








