चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार चन्दना मुर्मू ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ की. उन्होंने चाकुलिया नगर के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की.(नीचे भी पढ़े)
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के पश्चात चन्दना मुर्मू ने उपस्थित समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी. उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे चाकुलिया नगर पंचायत को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने चन्दना मुर्मू को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.








