चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबासोल में एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया. पुलिस के जवानों ने शराब बनाने वाले उपकरण, एवं 150 केजी जावा महुआ घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया और 25 लीटर देसी शराब जब्त कर , उत्पाद विभाग को अग्रिम कारवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा दिया है. (नीचे भी पढ़े)
इसके पश्चात पश्चिम बंगाल बॉर्डर से सटे केंदाडांगरी गांव में जंगल में संचालित अवैध देसी शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया है. वहां पर शराब निर्माण के लिए रखें गये 20 गैलन,2 मिट्टी के हंडी में भरा 450 केजी जावा महुआ एवं अन्य उपकरण को नष्ट कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अवैध देसी शराब भट्टी पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध देसी शराब भट्टी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.







