रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव- 2026 के तहत मंगलवार को यहां वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने अपने समर्थकों एवं सहयोगी अधिवक्ताओं के साथ पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आये अधिवक्ताओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखी. श्री जायसवाल को अधिवक्ता समाज का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है, जो उनके अनुभव, सादगी, निष्ठा एवं अधिवक्ता हितों के प्रति निरंतर संघर्ष का परिणाम है. इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि वे झारखंड के अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और कल्याण के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे तथा बार और बेंच के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में जूनियर-सीनियर अधिवक्ता, नोटरी, एवं विधि क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने श्री जायसवाल को शुभकामनाएं दीं. यह नामांकन झारखंड के अधिवक्ता समाज के लिए एक मजबूत, ईमानदार और अनुभवी नेतृत्व की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.







