जमशेदपुर : नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीयता हेतु प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में सम्पन्न हुआ. मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 190 बूथ, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 41 बूथ एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 18 बूथों में मतदान संपन्न कराने हेतु मतदान दल का बनाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई. द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दल को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के साथ टैग किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
विदित हो कि नगरपालिका निर्वाचन बैलेट बॉक्स के माध्यम से संपन्न कराया जाना है. प्रत्येक बूथ में एक पीठासीन पदाधिकारी सहित 5 मतदान कर्मी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया जाना है. इस अवसर पर जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव, राजेश कुमार साह, विष्णुदेव कच्छप, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.







