रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 4 और 5 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान सन्नी उरांव ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील की.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं की मजबूती और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी. वार्डवासियों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर प्रत्याशी ने समाधान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर उनके साथ शेष नारायण लाल, अशोक दास, सुधीर पाल, भरत सिंह मंटू, परविंदर सिंह तथा कबीर पाण्डेय सहित कई समर्थक मौजूद रहे.














