रांची : झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, मंगलवार, 24 फरवरी को दोपहर 02 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद कई लंबित मामलों पर फैसला लिया जायेगा.














