रांची : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की धरती पर उतर गयी. उनका यहां पहुंचने पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया. (नीचे भी पढे़ं)

रांची से वे विशेष हेलीकाप्टर से जमशेदपुर पहुंच रही है. जहां वे कदमा में बन रहे हैं श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर और जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन करेंगी. इसके बाद वे बारिडीह मानिपाल मेडिकल कॉलेज रवाना होंगी. (नीचे भी पढे़ं)

करीब 4 घंटा तक रुकने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस रांची वापस लौट जाएगी जहां वे राजभवन, जिसको अब लोक भवन के रूप में जाना जाता है, वहां रात्रि विश्राम करेगी और फिर शुक्रवार को वापस लौट जाएगी.











