जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर पहुंच गयी. उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने यहां आने के बाद सीधे कदमा अनिल सुर पथ में बनने वाले भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर और स्पिरिचुअल सेंटर स्थल पर पहुंची. वे यहां आते ही भूमि पूजन में हिस्सा ली और सारा अनुष्ठान को संपन्न कराया. राष्ट्रपति पूरी तन्मयता के साथ पूजन में हिस्सा ली. पुरी के जगन्नाथ धाम से आये पुरोहितों ने इस पूरे अनुष्ठान को सम्पन्न कराया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उनके साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां के मंदिर स्थापना के लिए आरएसबी समूह के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एसके बेहरा समेत पूरी टीम की सराहना की. एसके बेहरा ने यहां सभी अतिथियों का स्वागत किया.











