शार्प भारत डेस्क : मार्च 2026 में बैंक 18 दिन बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. मार्च महीने में होलिका दहन, होली, जैसे अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुटि्टयां रहेंगी. लेकिन बैंक ग्राहक यह याद रखें कि मार्च माह में देश में हर जगह बैंक 18 दिन बंद नहीं रहने वाले है. मार्च में पड़ रही कुछ छुट्टियां / त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित है. इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य / क्षेत्र के हिसाब से अलग- अलग हो सकते है. वहीं झारखंड में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें दूसरा और चौथा शनिवार होली सहित अन्य पर्व त्योहार शामिल है. छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही बैंक जाने का प्लान करें. (नीचे भी पढे़ं)
ये है छुट्टियों की लिस्ट
तिथि — बैंक बंद रहने का कारण – कहां बंद रहेंगे बैंक
1 मार्च – रविवार – सभी जगह
2 मार्च – होलिका दहन – उत्तर प्रदेश
3 मार्च – होली और उससे जुड़े त्योहार – भोपाल, देहरादूर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची और अन्य शहरों में
4 मार्च – होली के दूसरे दिन – अगरतला, अहमदाबाद, ऐजवाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला
8 मार्च – रविवार – देशभर में
13 मार्च – पापचर कुट – मिजोरम
14 मार्च – दूसरा शनिवार – सभी जगह
15 मार्च – रविवार – सभी जगह
17 मार्च – शब-ए-कद्र – जम्मू और श्रीनगर
19 मार्च – गुड़ी पड़वा, उगदी और नवरात्र की शुरुआत – मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और श्रीनगर
20 मार्च – ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा – जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा
21 मार्च – रमजान ईद और सरहुल – सभी जगह
22 मार्च – रविवार – सभी जगह
26 मार्च – श्री रामनवमी – अहमदाबाद, ऐजवाल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला
27 मार्च – श्री रामनवमी – भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा
28 मार्च – दूसरा शनिवार – सभी जगह
29 मार्च – रविवार – सभी जगह
31 मार्च – श्री महावीर जयंती – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नै, जटपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची (नीचे भी पढ़ें)
बैंक शाखाएं बंद होने की स्थिति में ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. आधुनिक दौर में यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24×7 चालू रहती हैं. आप त्योहार के दौरान कभी भी फंड ट्रांसफर या ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. एटीएम (एटीएम) में कैश की आपूर्ति भी बनी रहेगी. बस यह ध्यान रखें कि चेक क्लियरिंग और डिमांड ड्राफ्ट जैसे मैन्युअल काम बैंकों के खुलने पर ही संभव होंगे, इसलिए इन कार्यों के लिए पहले से तैयारी करें.











