जमशेदपुर : जमशेदपुर के ब्लॉक सह अंचल कार्यालय में जुगसलाई, मानगो और चाकुलिया के मतगणना का कार्य शुरु हो गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरु हुआ है. प्रत्याशियों की धड़कने तेज है. मिली जानकारी के मुताबिक चाकुलिया की दो राउंड, जुगसलाई की तीन राउंड और मानगो की चार राउंड में मतगणना पूरी होगी. चुकी बैलट पेपर से मतदान हुआ है इस कारण मतगणना का कार्य थोड़ा धीमा है क्योंकि अभी फिलहाल सभी मतपत्रों का बंडल बनाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद गिनती का काम शुरू किया जाएगा. आपको बता दे की जुगसलाई नगर परिषद में 22 वार्ड के लिए मतदान हुआ है जिसमें कुल 26367 लोगों ने मतदान किया था. इसी तरह चाकुलिया नगर पंचायत के 12 वार्ड के लिए कुल 9179 लोगों ने मतदान किया था. मानगो नगर निगम के चुनाव में 36 वार्ड के लिए 99857 लोगों ने मतदान किया था. (नीचे भी पढ़ें)

इतने मतों की कुल गिनती होनी है. इसके बाद ही परिणाम सामने आ सकेगा. यह संभावना जताई जा रही है कि चाकुलिया नगर पंचायत का सबसे पहले मदद गणना का परिणाम जारी होगा उसके बाद जुगसलाई नगर परिषद और अंत में मानगो नगर निगम का रिजल्ट सामने आएगा.



