जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरा राउंड की गिनती हो गयी है. दूसरे राउंड में भी झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौसीन खान बढ़त बनाये हुए है. नौसीन खान को दूसरे राउंड में कुल 4814 मत मिले जबकि रिंकू सिंह को दूसरे राउंड में 3535 वोट मिले. पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 6 तक काउंटिंग हुई जबकि दूसरे राउंड में वार्ड 7 से 12 तक की गिनती हुई है. अब तीसरा और आखिरी राउंड की गिनती वार्ड 13 से 22 की होगी. इसमें करीब 7 हजार मतों की गिनती होना बाकि है. इस तरह नौसीन खान को दोनों राउंड मिलाकर 11468 मत मिले है जबकि रिंकू सिंह को 4961मत मिले है. फिलहाल दो राउंड के बाद 6507 वोट से नौसीन खान लीड हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरे राउंड के बाद किसको कितना मत मिले :
इंदू देवी-58
जसप्रीत कौर-22
डॉली मल्लिक-232
नीलूफर हुसैन-76
नौशीन खान-4814
बलबीर कौर-147
मुसर्रत खातून-68
रिंकू सिंह-3535 (नीचे भी पढ़ें)
पहले राउंड की गिनती का रिजल्ट :
इंदू देवी – 40
जसप्रीत कौर – 22
डॉली मल्लिक – 159
निलुफर हुसैन – 105
नौशीन खान – 6654
बलबीर कौर – 131
मुर्सरत खातून – 84
रिंकू सिंह – 1426
वोट अमान्य – 723



