जमशेदपुर : जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव के तहत मानगो वार्ड नंबर 19 में इस बार मुकाबला बेहद रोचक रहा, लेकिन अंततः जनता ने रानी परवीन पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें विजयी बनाया. जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर रानी परवीन को फूल-मालाओं से लाद दिया. ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों ने उनकी जीत का जश्न मनाया. रानी परवीन, जो फिरोज आलम की पत्नी हैं, ने अपनी जीत का श्रेय वार्ड की जनता को दिया। उन्होंने कहा, “जैसे लोगों ने मुझ पर भरोसा दिखाकर मुझे जीत दिलाई है, वैसे ही मैं भी 24 घंटे सभी के साथ खड़ी रहूंगी. वार्ड की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और नाली निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का भरोसा दिलाया. (नीचे भी पढ़ें)
जीत के बाद रानी परवीन ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं का आभार व्यक्त किया। समर्थकों का कहना है कि उनकी सादगी और सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया. वार्ड नंबर19 में अब विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इधर रानी परवीन ने 1100 वोट से जीत हासिल की है.



