गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत के धोडांगा गांव में शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू शामिल हुए. कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. शाम को धोडांगा मैदान में फाइनल मैच खेला गया. फुटबॉल प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया. दृष्टि एफसी और सीडी एफसी टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया.(नीचे भी पढ़ें)
इसमें दृष्टि एफसी की टीम ने जीत हासिल की. अतिथियों ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद व खस्सी और उपविजेता टीम को 15 हजार नगद व खस्सी देकर सम्मानित किया. वहीं, फुटबॉल मैच के पहले स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, रतन महतो, मंटू महतो, मंगल सिंह, बादल किस्कू, उपेन सिंह, दुर्गाचरण हांसदा आदि उपस्थित थे.




