पोटका : नव जागरण समिति के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च से बड़ा भूमरी गांव मे श्री श्री राधा गोविंद अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं कलशयात्रा सह नवकुंज (रास) संकीर्तन का आयोजन होगा . यह जानकारी समिति के सदस्यों ने दी .उन्होंने बताया कि 13 मार्च को गंधाधिवास एवं 14 मार्च से भव्य कलशयात्रा के साथ नवकुंज हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा जो कि 23 मार्च को महाप्रभु का प्रसाद वितरण एवं महंत विदाई के साथ संपन्न होगा .(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि गांव मे इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की जोरदार तैयारी शुरू कर दी गई है इसके लिए नौ कुंज का निर्माण किया जा रहा है जिसमे लगातार नौ दिनों तक हरिनाम संकीर्तन होगा. इस हरिनाम संकीर्तन में झारखंड, बंगाल एवं उड़ीसा के संकीर्तन सम्प्रदाय भाग लेंगे जिन्हें आमंत्रित किया जा रहा है . उन्होंने बताया कि नवकुंज स्थल पर सैकड़ो की संख्या में देवी देवता एवं काल्पनिक प्रतिमाओं का निर्माण होगा जिसके लिए मूर्तिकार दिन रात कार्य मे जुट गए है .उन्होंने ग्रामीणों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है .आयोजन को सफल बनाने में समिति के रजनीकांत दास,विजय मंडल, विमल मंडल, ऋषिकेश मंडल समेत समस्त ग्रामीण सहयोग दे रहे है .



