जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के चित्रकूट सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं गीतकार माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का समारोह पूर्वक लोकार्पण हुआ. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पत्रकार संजय मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जेपी यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ एसएन दुबे मंचासीन रहे. (नीचे भी पढ़ें)
दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित समारोह में वीरेंद्र उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र झा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. दिव्येंदु त्रिपाठी ने लोकार्पित पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पाठकों, श्रद्धालुओं तथा संगीत प्रेमियों के लिए आदर्श और मानक भक्तिगीत संग्रह बताया. उन्होंने कहा कि यह गीतिकाव्य की कसौटी पर सधा हुआ संग्रह है.’ (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि संजय मिश्र ने कहा कि यह भजन संग्रह आनंद तत्व पर केंद्रित है. उन्होंने इसे सर्वग्राह्य करार दिया. पुस्तक के कवि माधव पांडेय निर्मल का साहित्यिक जीवन परिचय सरोज कुमार सिंह मधुप ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश मेहता, दयानंद उपाध्याय, रवीन्द्रनाथ चौबे, प्रज्ञा बनर्जी, कामाख्या नारायण सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, बलविंदर सिंह, वसंत जमशेदपुरी, शीतल प्रसाद दुबे, चन्द्रिका शर्मा, एसएन पांडेय, राजदेव सिन्हा, चन्द्रकान्त, हरभजन सिंह रहबर, कवलेश्वर पाण्डेय, सुजय कुमार सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे.



