पोटका : सोहदा पंचायत के रिमड़ा ग्राम स्थित टोला रांगामाटिया में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में
लोकल हंटर की टीम तुईबासा एफसी को हरा बनी विजेता बनी. प्रतियोगिता में कुल 32 टीमो ने भाग लिया था.पुरुस्कार वितरण समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया.रोमांचक और कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में लोकल हंटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. तुईबासा एफसी ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः उसे उपविजेता से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर रश्का मोहोल और चौथे स्थान पर केसोर सोरा एफसी रही.(नीचे भी पढ़े)
विजेता लोकल हंटर को ₹20,000 नगद एवं आकर्षक उपहार, उपविजेता तुईबासा एफसी को ₹15,000 एवं उपहार प्रदान किया गया। वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को ₹10,000-₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया.मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने का माध्यम बनती हैं. खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है. उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.इस अवसर पर मुखिया विदेन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष शिबू सोरेन, पंचायत सचिव रघुनाथ हांसदा, माझी बाबा देवेंद्र नाथ सोरेन, कमिटी अध्यक्ष दिगंबर मार्डी, सचिव सिराम सोरेन, कोषाध्यक्ष विजय किस्कू आदि उपस्थित थे.



