आदित्यपुर : गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित अंजनैया इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी गए सामानों के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली शामिल हैं. आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते 12 मार्च 2026 को कंपनी के स्टोर रूम से तांबे के दो बाल्टीनुमा ट्यूयर और चार ब्रास बुश की चोरी हो गई थी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सारा सामान बरामद किया है, जिसमें 48 किलोग्राम वजन के दो कॉपर ट्यूयर और 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश शामिल हैं. साथ ही, पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किया गया छोटा हाथी वाहन भी जब्त कर लिया गया है.



