जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से झंडा विसर्जन के समय एंबुलेंस एवं फर्स्ट एड की टीम कदमा सती घाट पर तैनात रहेगी. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह रेड क्रॉस के अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में होने वाले उक्त कार्यक्रम के संबंध में रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशानिर्देश दिये. (नीचे भी पढ़ें)
27 मार्च को नान्दुप में स्वास्थ्य शिविर
वहीं, पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम तहत इस माह का दूसरा स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन 27 मार्च को नान्दुप ग्राम में होगा. नीलडुंगरी, कुदादा, तुरामडीह, पुड़ीहासा, सुन्दरनगर, लायलम, मर्छागोड़ा, आहरगुट्टू, धोडांगा के ग्रामीण इस शिविर से लाभान्वित होंगे. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है.



