जमशेदपुर : जेम्को स्थिक गुरुद्वारा रोड स्थित भगत सिंह चौक पर एक असामाजिक व्यक्ति को गाड़ी की बैटरी चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने पर आरोपी ने चाकू निकालकर लोगों को डराने और वहां से भागने की कोशिश की. घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं यहां आए दिन होती रहती हैं, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.




