जमशेदपुर: लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट रामनवमी विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन साकची स्वर्णरेखा घाट पर सम्पन्न हुआ. जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज रहा था. हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया. 65 सदस्य डंका ने राम धुन पर सभी को झुमाया साथ ही राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सिंदूरी हनुमानजी, शिव तांडव, शंकर भगवान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. भव्य आतिशबाजी का भी व्यवस्था देखने को मिली. पूर्वी भारत का एक अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, छऊ नृत्य भी आकर्षक का केंद्र थी. (नीचे भी पढ़ें)

समर्पित टीम ने किया अनूठा प्रयास : इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के समर्पित सदस्यों में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा. (नीचे भी पढ़ें)

बाल मंदिर ने जताया जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर के सनातनी राम भक्तों का आभार : बाल मंदिर के सन्नी संघी ने रामनवमी को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जमशेदपुर के जिला प्रशासन-पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया, साथ बाल मंदिर द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर के जनता के प्रति आभार प्रकट किया.




