जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. ताजा मामला साकची थाना क्षेत्र के डीसी कार्यालय के पास स्थित गोलचक्कर का है, जहां शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति के सिर पर जबकि चालक के नाक पर चोट आई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया. (नीचे भी पढ़ें)

राहत की बात यह रही कि दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को डिवाइडर से हटवाया और यातायात को सामान्य किया. वहीं उन्होंने कार को जब्त कर थाना लेकर गयी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.













