चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक सोनापोस का निवासी बेनु गोप के रुप पहचान हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेनु गोप मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी बीच नरसिंहपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर गिर गया.(नीचे भी पढ़े)
बेनु गोप को सिर व शरीर के अंदरुनी चोटे आयी थी. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानेदार घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी. पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.













