देवघर : असम में चल रहे चुनाव के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देवघर पहुंचे. आपको बता दें कि असम में चुनाव 9 अप्रैल को होने वाला है. इसके एक दिन पहले ही बाबाधाम में आकर हिमंता बिस्वा सरमा ने भगवान शिव की अराधना की, उनके शिवलिंग पर जलाभिषेक और दूध अभिषेक किया. इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने उनका स्वागत किया. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ उनकी धर्मपत्नी भी थी. (नीचे भी पढ़ें)

देवघर एयरपोर्ट के बाद वे निशिकांत दुबे के स्वागत में हिस्सा लिया. इसके बाद वे सतसंग आश्रम गये, जहां उन्होंने आचार्य बबई दा से मुलाकात की. करीब 50 मिनट तक धर्म और आध्यात्म पर चर्चा की. इसके बाद वे बाबा की पूजा अर्चना की और फिर सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर गये. उनके आवास पर जाकर उन्होंने भोजन किया. इसके बाद वे बाहर निकले. (नीचे भी पढ़ें)

मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग की नजर है. एक दिन बाद चुनाव है. हम ज्यादा बोलना नहीं चाहते है. सिर्फ यहां आकर बाबा बैद्यनाथ और सतसंग आश्रम में गुरु का आर्शीवाद लेने आये है. असम में सबकुछ ठीक है और चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी.



