जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त के सहयोग से गोलमुरी निवासी विकलांग युवक गोल्डी सिंह को इलेक्ट्रिक चार्जेबल ट्राईसाईकिल मुहैया कराया गया. इसके जरिये उनके जीवन को सरल बनाने की कोशिश की गयी. इसके लिए जिला प्रशासन को गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद दिया गया. प्रखंड कांग्रेस कमेटी अपने क्षेत्र अंतर्गत होने वाली किसी भी समस्या की समाधान के लिए लगातार अग्रसर है. इसके लिए स्थानीय निवासियों का भी सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है. गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने अपील की है कि बेझिझक अपनी समस्याओं से उनको रूबरू कराएं यथासंभव प्रयास होगा कि आपकी समस्याओं का निदान हो सके.



