• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैंबर का प्रतिनिधिमंडल गेल गैस के अधिकारियों से की मुलाकात, पीएनजी नेटवर्क विस्तार और आपूर्ति सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर, कहा -औद्योगिक विकास को मिलेगी नयी गति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई ) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गम्हरिया स्थित गेल गैस लिमिटेड के कार्यालय में कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर औद्योगिक गैस आपूर्ति, पीएनजी कनेक्शन एवं नेटवर्क विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.गेल गैस लिमिटेड की ओर से डीजीएम अंशुमान तिग्गा, इंडस्ट्रियल ऑपरेशन मैनेजर राहुल एवं आशुतोष उपस्थित रहे, जबकि एससीसीआई की ओर से अध्यक्ष मानव केडिया, इंडस्ट्री वाइस प्रेसिडेंट हर्ष बाकरेवाल एवं सचिव विनोद शर्मा ने भाग लिया.बैठक में कंपनी ने जानकारी दी कि गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय, चतुर्थ, छठा एवं सातवां फेज, बड़े सेक्टर के कुछ हिस्सों तथा ऑटो क्लस्टर के पीछे गैस वितरण नेटवर्क स्थापित किया जा चुका है. जिन क्षेत्रों में नेटवर्क उपलब्ध है, वहां नए पीएनजी कनेक्शन देने में लगभग 2 से 3 माह का समय लग रहा है, जबकि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है, वहां उद्योगों से मांग मिलने पर विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

कंपनी ने स्पष्ट किया कि नेटवर्क विस्तार पूरी तरह मांग पर आधारित है. पहले कुछ फेजों में मांग नहीं होने के कारण नेटवर्क नहीं बनाया गया था, लेकिन अब बढ़ती औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए भूमि उपलब्धता एवं जीआरडीए नियमों के अनुरूप तेजी से विस्तार किया जा रहा है.तकनीकी चर्चा के दौरान पीएनजी गैस के उपयोग से जुड़ी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ. विशेष रूप से, बर्नर परिवर्तन की आवश्यकता तथा पाइपलाइन में लगभग 3 बार दबाव के मुकाबले कटिंग एवं फैब्रिकेशन कार्यों के लिए 15 बार दबाव की आवश्यकता जैसे मुद्दे सामने आए. कंपनी ने बताया कि अब तक कई औद्योगिक इकाइयों को सफलतापूर्वक कनेक्शन दिया जा चुका है तथा 15 से 20 नए आवेदन लंबित हैं. वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे युद्ध जैसे हालात के मद्देनज़र ऊर्जा आपूर्ति की स्थिरता और आत्मनिर्भरता का महत्व और बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में स्थानीय स्तर पर विश्वसनीय गैस नेटवर्क का विस्तार उद्योगों के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाता है, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और आपूर्ति श्रृंखला सुचारु बनी रहे.इस अवसर पर एससीसीआई अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा,औद्योगिक विकास के लिए सुलभ, किफायती और विश्वसनीय गैस आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है. वर्तमान वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए यह और भी जरूरी हो जाता है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत गैस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए. हम गेल गैस लिमिटेड से अपेक्षा करते हैं कि वे नेटवर्क विस्तार की प्रक्रिया को और तेज करें, ताकि अधिक से अधिक उद्योगों को पीएनजी कनेक्शन का लाभ मिल सके. साथ ही, कटिंग एवं फैब्रिकेशन जैसे कार्यों में पीएनजी के प्रभावी उपयोग हेतु तकनीकी समाधान विकसित करना भी समय की मांग है. एससीसीआई इस दिशा में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.बैठक के अंत में एससीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी से नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने का आग्रह किया और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित समाधान उपलब्ध कराने पर बल दिया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur road accident- गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर पर चल रहा था हेलमेट जांच अभियान, पिकअप वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, देखिए video
खबर

jamshedpur road accident- गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर पर चल रहा था हेलमेट जांच अभियान, पिकअप वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, देखिए video

June 14, 2026
bihar advocate general resigned- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा,नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त, मंत्री भी रह चुके है
खबर

bihar advocate general resigned- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा,नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त, मंत्री भी रह चुके है

June 14, 2026
jamshedpur prayatn sanstha- जुगसलाई बलदेव बस्ती में प्रयत्न संस्था का साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित, जरुरतमंदों व बच्चों के बीच भोजन व मौसमी फल का किया वितरण
खबर

jamshedpur prayatn sanstha- जुगसलाई बलदेव बस्ती में प्रयत्न संस्था का साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित, जरुरतमंदों व बच्चों के बीच भोजन व मौसमी फल का किया वितरण

June 14, 2026
Next Post

Jamshedpur public protest - जमशेदपुर में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान, डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, देखिए - video

adityapur police success- आदित्यपुर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, तीन गिरफ्तार, दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, दहशत फैलाने के लिए की थी फायरिंग, देखिए video

Jamshedpur illegal sand mining - जमशेदपुर में अवैध बालू खनन का बोलबाला, दिन के उजाले में बेखौफ माफिया करा रहे खनन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur road accident- गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर पर चल रहा था हेलमेट जांच अभियान, पिकअप वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, देखिए video

bihar advocate general resigned- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा,नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त, मंत्री भी रह चुके है

jamshedpur prayatn sanstha- जुगसलाई बलदेव बस्ती में प्रयत्न संस्था का साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित, जरुरतमंदों व बच्चों के बीच भोजन व मौसमी फल का किया वितरण

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi- जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया सातगुडूंम नदी पर पुल का उद्घाटन, कहा-हेमंत सरकार घोषणा नहीं धरातल पर विकास दिखाती है, देखिए video

jharkhand advocate general resigned- झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, कारणों का पता नहीं, चर्चाओं का बाजार गरम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur road accident- गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर पर चल रहा था हेलमेट जांच अभियान, पिकअप वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, देखिए video

bihar advocate general resigned- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा,नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त, मंत्री भी रह चुके है

jamshedpur prayatn sanstha- जुगसलाई बलदेव बस्ती में प्रयत्न संस्था का साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित, जरुरतमंदों व बच्चों के बीच भोजन व मौसमी फल का किया वितरण

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi- जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया सातगुडूंम नदी पर पुल का उद्घाटन, कहा-हेमंत सरकार घोषणा नहीं धरातल पर विकास दिखाती है, देखिए video

jharkhand advocate general resigned- झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, कारणों का पता नहीं, चर्चाओं का बाजार गरम

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, 20 जून तक आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News