जमशेदपुर : जमशेदपुर में सुवर्णरेखा और खरकाई नदी में रात हो या दिन खुलेआम बालू माफियाओं का आतंक देखने को मिल रहा है. दिन के उजाले में ट्रैक्टर और ट्रक से अवैध बालू की उठाई की जा रही है. वही जिला प्रशासन मौन धारण किए हुए है. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही. बता दे कि जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसतुलिया नदी में अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दिन के उजाले में ही बड़े पैमाने पर बालू की निकासी की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के जरिए बालू को खुलेआम ढोया जा रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन से न केवल नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, बल्कि आसपास के पर्यावरण पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. साथ ही प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है.



