• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 24, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel kalinganagar wage revision meeting : टाटा स्टील के कलिंगानगर में वेज रिवीजन समझौता करने के लिए वार्ता शुरू, टाटा स्टील कलिंगानगर यूनाइटेड यूनियन ने सौंपा चार्टर्ड ऑफ डिमांड, 3 और 5 साल के लिए समझौता का दिया प्रस्ताव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कलिंगानगर के कर्मचारियों का वेज रिवीजन को लेकर भी वार्ता शुरू हो गयी है. शुक्रवार को वेज रिवीजन को लेकर वार्ता शुरू हुई. कलिंगानगर के सीएचआरओ के स्तर पर हुई वार्ता में टाटा स्टील कलिंगानगर यूनियन के अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान मान्यता प्राप्त टाटा स्टील कलिंगानगर यूनाइटेड यूनियन ने अपने चार्टर्ड ऑफ डिमांड को सौंपा. चीफ एचआरबीपी कलिंगानगर को सौंपे गये चार्टर ऑफ डिमांड में यह मांग रखी गयी कि कंपनी के कलिंगानगर प्लांट के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता या तो तीन साल के लिए हो या फिर 5 साल के लिए करने का प्रस्ताव दिया गया. इसके तहत सभी सेक्टर में तीन साल और पांच साल के लिए अलग अलग प्रस्ताव सौंपा गया है. इसके तहत यूनियन ने तीन साल के लिए मिनिमम गारंटीड बेनीफिट (एमजीबी) 25 फीसदी और पांच साल के लिए 40 फीसदी बढ़ोत्तरी की मांग की गयी है. फिक्स डीए जमशेदपुर की तर्ज पर देने की भी मांग की गयी है. वीडीए प्वाइंट में 3 साल के लिए 6 से 5 साल के लिए 8 प्वाइंट, कंवियेंस एलाउंस में 3 साल के लिए 4 हजार रुपये और 5 साल के लिए 5 हजार रुपये प्रतिमाह, एचआरए में 3 साल के लिए 15 फीसदी और 5 साल के लिए 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इसके अलावा स्पेशल एलाउंस में 30 से 45 फीसदी, एजुकेशन एलाउंस में 2000 रुपये से 3500 रुपये प्रतिमाह, वाशिंग एलाउंस में 500 रुपये से 650 रुपये प्रतिमाह, नाइट शिफ्ट एलाउंस में 250 रुपये से 350 रुपये प्रतिदिन, सेल्फ लीज एलाउंस को एचआरए का दोगुना करने, पीपीसी एलाउंस में 45 से 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी, मोबाइल एलाउंस 450 रुपये प्रतिमाह तय करने, टीपीआर एलाउंस को प्रोडक्शन परफार्मेंस के आधार पर बढ़ोत्तरी करने, आइबी को जमशेदपुर की तर्ज पर लागू करने, हीट व डस्ट एलाउंस सभी विभाग के कर्मचारियों को देने, यूनिफार्म एलाउंस में 5000 रुपये से 7 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी करने, वार्षिक इंक्रीमेंट को 10 से 15 फीसदी तय क रने, वार्षिक बोनस कलिंगानगर के प्रोडक्शन के आधार पर तय करने, फिक्स टाइम बांड प्रोमोशन पॉलिसी लागू करने, ग्रेड स्ट्र्क्चर का विस्तार करने, 4 फेस्टिव लीव को 5 कैजुअल लीव में समाहित कर 9 सीएल तय करने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, मेडिक्लेम पॉलिसी को भी रिवीजन करने की मांग की गयी है. टर्म लाइफ इंश्योरेंस सारे कर्मचारियों को उपलब्ध कराने, हाउसिंग कांप्लेक्स सभी कर्मचारियों को देने, लोयोला स्कूल में कर्मचारी के एक बच्चे को मुफ्त शिक्षा देने, लोयोला स्कूल में मुफ्त बस सेवा देने, अटेंडेंस का सर्टिफिकेट दिलाने, 5 दिन का कार्य दिवस तय करने, एक्टिंग एलाउंस को जमशेदपुर की तर्ज पर तय करने, इवी चार्जिंग स्टेशन हाउसिंग कांप्लेक्स में लगाने, इमरजेंसी की स्थिति में एडवांस वेतन देने, इलेक्ट्रिक कूकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने, सभी डिपार्टमेंट में रेस्ट रुम बनाने, हाउसिंग कांप्लेक्स में बेबी क्रेच बनाने, कर्मचारियों के प्रोमोशन के लिए ट्रेनिंग देने, होलीडे होम की सुविधा दिलाने, प्लांट में जमशेदपुर की तरह गाड़ी ले जाने की इजाजत देने, एलटीसी में 40 फीसदी से 60 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने, हाउसिंग कांप्लेक्स में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध कराने, 10 साल से ऊपर सेवा करने वाले कर्मचारियों को गिफ्ट देने, हाउसिंग कांप्लेक्स से बस सेवा को अन्य इलाकों से भी जोड़ने, लाइब्रेरी की व्यवस्था हाउसिंग कांप्लेक्स में करने की मांग की गयी है. टाटा स्टील कलिंगानगर यूनाइटेड यूनियन के महासचिव सचिंद्र बेहरा ने मांग की है कि औद्योगिक शांति, प्रोडक्टिविटी और संगठनात्मक ग्रोथ के लिए यह समझौता बेहतर किया जाये.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज
खबर

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

June 24, 2026
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में चोरी का मंसूबा विफल, सुरक्षाकर्मियों का एक्शन से मिली सफलता
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में चोरी का मंसूबा विफल, सुरक्षाकर्मियों का एक्शन से मिली सफलता

June 24, 2026
Jamshedpur muharram : हुसैनी मिशन में सातवीं मुहर्रम पर मजलिस आयोजित, अलम का मातमी जुलूस निकला
खबर

Jamshedpur muharram : हुसैनी मिशन में सातवीं मुहर्रम पर मजलिस आयोजित, अलम का मातमी जुलूस निकला

June 23, 2026
Next Post

jamshedpur rural- मातृभाषा बांग्ला को जीवंत करने के लिए बांग्ला एकेडमिक गठन की मांग, बंग भाषी उन्नयन समिति ने सीएम के नाम पोटका बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

jamshedpur maa pitambara temple- बिरसानगर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मना मां पीताम्बरा मंदिर का प्रथम वार्षिक महोत्सव,भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

Jamshedpur congress demand : भारतीय जनसेवक परिषद के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने ट्राफिक पुलिस और प्रशासन पर साधा निशाना, कहा - प्रशासन बेतहाशा सड़क दुर्घटना पर मूकदर्शक, एक माह बाद भी गोविंदपुर ट्रैफिक शिकायत पर नहीं लिया संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

Horoscope Know Your Day wednesay 24th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 24 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में चोरी का मंसूबा विफल, सुरक्षाकर्मियों का एक्शन से मिली सफलता

Jamshedpur muharram : हुसैनी मिशन में सातवीं मुहर्रम पर मजलिस आयोजित, अलम का मातमी जुलूस निकला

Jamshedpur red cross first aid training : रेड क्रॉस की ओर से टीटीएस में फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर आयोजित, चालक-हवालदार प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur east mla purnima sahu in hospital : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच में भर्ती, आइसीयू में चल रहा इलाज

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में चोरी का मंसूबा विफल, सुरक्षाकर्मियों का एक्शन से मिली सफलता

Jamshedpur muharram : हुसैनी मिशन में सातवीं मुहर्रम पर मजलिस आयोजित, अलम का मातमी जुलूस निकला

Jamshedpur red cross first aid training : रेड क्रॉस की ओर से टीटीएस में फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर आयोजित, चालक-हवालदार प्रशिक्षुओं को दिया गया प्रशिक्षण

tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन में एनएस ग्रेड को कम होगा लाभ, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू दे सकते है इस्तीफा !, कई कमेटी मेंबरो को दी गयी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News