जमशेदपुर: शुक्रवार को बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मां पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया गया. दिनभर धार्मिक अनुष्ठान के तहत सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मां पीताम्बरा मूर्ति का अभिषेक पूजा, हवन, सुंदरकांड पाठ, और तीन बार (मंगला, भोग, संध्या) आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषाल संग पूजा की. (नीचे भी पढ़े)

पंडित मणिशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी. सुबह पूजा के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही. सुंदरकांड पाठ का वाचन रजनी मिश्रा एण्ड टीम ने किया. वार्षिक महोत्सव के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने दोपहर और रात में भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया. यह वार्षिक आयोजन स्थानीय समुदाय के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक बना. एक दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण मोहन सिंह, बाबुलाल गोप, सुदामा गोप, निशा राव, दिपाली गौराई, रजनी मिश्रा, शिवजी सिन्हा, लालदेव, प्रकाश सिंह, तोषी सिंह सहित स्थानीय भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़े)

इसका आयोजन मां पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा किया गया. मंदिर के स्वामी विजयानंद ने बताया कि दोपहर में 12.30 बजे से हवन और एक बजे से प्रसाद वितरण किया गया. दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ. रात में 8 बजे के बाद आरती हुई.आरती के बाद फिर प्रसाद वितरण किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए. मालूम हो कि यह मंदिर मां पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) जमशेदपुर में एक ही स्थान पर मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में हैं.



