जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी 1 की टीम प्राइमरी स्टील मेकिंग में अपने ही रिकॉर्ड एक दिन में 48 हीट टैप करने का तोड़ा है. साथ ही साथ कीर्तिमान भी स्थापित करने में सफलता पायी है. पहले यह रिकॉर्ड 49 हीट का था. इस बार एलडी 1 में 50 हीट एक दिन में 1 वेसल से बनाकर यह भी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया हैं. (नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील में यह कीर्तिमान केवल एलडी 1 के नाम पर है. इस घड़ी में टीम के साथ एलडी वन के के चीफ हरी बाबू, हेड पीके पांडेय, हेड अमरनाथ मुखर्जी, सीनियर मैनेजर चंद्रदीप कुमार, सेक्शन मैनेजर सुजीत कुमार और शिफ्ट मैनेजर के साथ-साथ तीनों फोरमैन घनश्याम राय, टूना शेट्टी एवं रामचंद्र मरांडी और तीनों शिफ्ट के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए. सभी ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया. प्लांट में उत्साह का माहौल था. सभी अपने अपने परफॉर्मेंस पर खुश हैं.











