जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी इस्ट ले आउट सबुज संघ सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में जमशेदपुर महानगर जिला के नये पदाधिकारीगण का स्वागत एवं मंडल के नए पदाधिकारीयों की परिचात्मक एंव सम्मान किया गया. मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, महामंत्री राजीव कुमार सिंह, मंत्री तन्मय कुमार झा, मंत्रीं रेणू सिन्हा, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाक्टर जटाशंकर पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर श्रीवास्तव, सोनारी मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नेहा साहू, महामंत्री सतेंन्द्र सिंह यादव, महामंत्री संजय कुमार रजक, मंत्री विकास साहू, मंत्री विक्की लहरी, मंत्री प्रमाशिष महतो, कोषाध्यक्ष सरिता लाल, सह कोषाध्यक्ष बिराज डे, कार्यालय मंत्री राजु सेन, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, आइटी सेल प्रभारी हेमंत प्रमाणिक, सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य दूबे, अमर दास, तापस नन्दी, विजय कुमार, कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सारे लोगों ने पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. आपको बता दें कि जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा सोनारी मंडल के ही स्थानीय नेता रहे है. इसके बाद वे पार्टी में सक्रिय रहे और उनको अभी जिला अध्यक्ष बनाया गया है.











