रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से अधिकारियों की यह शिष्टाचार भेंट थी. मुलाकात करने वाले अधिकारियों में जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय और सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी शामिल थे. ये दोनों दंपति है, जिनका पदस्थापन अगल बगल जिले में किया गया है. इस दौरान मिलने वाले अधिकारियों में हजारीबाग के एसपी अमुन कुमार, आइजी जैप सुनील भास्कर समेत अन्य अधिकारी थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सारे पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में काम करने का निर्देश दिया.











