जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. मरीन ड्राइव स्थित एटमॉस्फेयर रेस्टोरेंट के पास एक ग्रैंड विटारा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार आदित्यपुर की ओर से कोर्ट रोड की दिशा में जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा और वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.







