चाकुलिया: मजदूर दिवस के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में नपं के मेहनतकश मजदूरों को सम्मानित किया गया. जो लोग रोज कड़ी मेहनत करते हैं और चाकुलिया नगर पंचायत को साफ़-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन और उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने कहा कि उनके प्रति यह सम्मान सच्ची श्रद्धा और आभार का प्रतीक है.(नीचे भी पढ़े)
हम सभी को इनके मेहनत और समर्पण को सराहना चाहिए, क्योंकि इनके बिना हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर नहीं रह सकता है. इस मौके पर नगर वार्ड पार्षद संजीव माण्डी, इंदु देवी, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, कनीय अभियंता मीता राय और कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.







