जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार, 1 मई को मजदूर दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई. इसके बाद शिक्षकों ने मजदूर दिवस के महत्व के बारे में बताया और श्रमिकों के योगदान को सराहा. कुछ विद्यार्थियों ने भाषण दिए, जिसमें उन्होंने मजदूरों के परिश्रम और समाज में उनकी भूमिका को उजागर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक कार्यक्रमों, जैसे – पोस्टर मेकिंग, निबंध, ड्रॉइंग, स्लोगन आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. बच्चों ने “मजदूरों का महत्व”, “श्रम ही सम्मान है”, ” बाल मजदूरी रोकें” जैसे विभिन्न विषयों पर सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाये. अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे हर श्रमिक का सम्मान करेंगे और उनके कार्यों की सराहना करेंगे. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.







