चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के पांडराशोली गांव में विगत दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 72 वर्षीय लक्ष्मण महाली की मौत हो गई थी. इस घटना की जानकारी उनके पुत्र रोबिन माहली ने भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू को दिया.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा नेत्री ने लक्ष्मण माहली के श्राद्धकर्म करने के लिए परिवार को चावल देकर आर्थिक सहयोग की और आगे भी उनके सुख दुख में खड़ा रहने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर साधन मल्लिक, चन्दन महतो, पूर्णेंदु महतो, प्रसेनजीत दास, बनमाली दास समेत अन्य उपस्थित थे.







