पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर हड़ियान गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज टीएमएच जमशेदपुर में चल रहा है .मृतक की पहचान कोवाली पंचायत के चाडराडीह निवासी कोवाली मंडल मंत्री सिद्देश महतो के रूप में हुई है जो झामुमो के वरिष्ठ नेता रीढू महतो के पुत्र है . मिली जानकारी अनुसार 22 वर्षीय सिद्देश महतो अपने मोटरसाइकिल से हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से अपने घर की ओर लौट रहे थे. (नीचे भी पढे)
इसी दौरान हड़ियान के समीप विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से इसकी सीधी भिड़ंत हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके उपरांत कोवाली पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से उन्हें इलाज हेतु पोटका सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना में गंभीर रूप से घायल मुकुंदासाई गांव के दो युवकों को इलाज हेतु टीएमएच जमशेदपुर भेज दिया गया है .


















