गालूडीह: शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गालूडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में घाटशिला इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार भी उपस्थित थे. थाना प्रभारी ने कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं.(नीचे भी पढ़े)
पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है. पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है. उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं पुलिस को तुरंत सूचना देने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेंगे. मौके पर सचिन सरकार, दिनेश विषई, सदानंद सोरेन, अबनी महतो, रतन गिरी, मानस दास, पवन अग्रवाल, संजय महतो, सुधांशु गिरी, सुसेन सिंह, अर्जुन माझी, साधन दास, विश्वजीत सेन, अरुण साह आदि उपस्थित थे.



