सरायकेला : सरायकेला नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने अपना 52वां जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाया. श्री चौधरी ने सोमवार को सरायकेला ओल्ड एज होम में केक काटा एवं बुजुर्गों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया. इस मौके पर उनकी मां कमला चौधरी, पत्नी संगीता चौधरी, बेटी श्रुति एवं श्रेया के साथ उनके मित्र सह छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला मोहंती भी मौजूद रहे. मौके पर श्री चौधरी की माता कमला देवी ने बुजुर्गों से अपने पुत्र की लंबी उम्र एवं दीर्घायु का आशीर्वाद देने की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद से मेरा पुत्र समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करे, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है. वहीं उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस ओल्ड एज होम की व्यवस्था की मुक्तकंठ से सराहना की. वैसे उन्होंने बुजुर्गों के वृद्ध आश्रम में रहने पर संवेदना भी जताई और वैसे तमाम बेटों से अनुरोध किया जो अपने माता पिता को उम्र के इस पड़ाव पर वृद्धाश्रम के भरोसे छोड़ देते हैं. उनका आशीर्वाद जरूर लें. मौके पर मौजूद बुजुर्गों ने श्री चौधरी एवं उनके परिवार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया.



