जमशेदपुर: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में सोमवार को सरस्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थान के सभी विभागों के व्याख्यातागण और विद्यार्थी उपस्थित थे. पूजा के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया. सबों के लिए भोग की भी व्यवस्था थी.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर कॉलेज के भूतपूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया था और कुछ आसपास के समुदाय के लोग भी उपस्थित थे. यह पूजन कार्यक्रम अध्यक्ष राम बचन और सचिव गौरव बचन की देखरेख में संपन्न हुआ. सभी विद्यार्थियों ने माता सरस्वती का आशीर्वाद लिया.इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन रामबचन, अध्यक्षा रंभा देवी ,सचिव गौरव बचन और सहसचिव विवेक बचन उपस्थित थे.



