जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह के एआइडब्ल्यूसी स्कूल फॉर एक्सीलेंस के पास विसर्जन जुलूस के दौरान मां सरस्वती की 31 फीट ऊंची प्रतिमा में आग लग गई. पटाखा फोड़े जाने के दौरान निकली चिन्गारी के कारण यह आग लगने की आशंका जताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
आग इतनी भयावह थी कि आनन फानन में मां सरस्वती की प्रतिमा को मैदान में रोक दिया गया. वहीं इस घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ वहां एकत्र हो गई.



