मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी जी से मुलाकात कर राजहरा कोलियरी में उत्खनन प्रारम्भ कराने एवं विस्थापितों को नौकरी देने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान सांसद श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राजहरा कोलियरी को खोलने के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं और हर तरह की व्यवस्था भी की जा चुकी है. केवल 20 विस्थापितों को नौकरी दी जानी है, जिसपर अटार्नी जनरल की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है, परन्तु अनावश्यक रूप से विलम्ब किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उपर्युक्त मामले में माननीय मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल), दरभंगा हाउस, रांची के प्रबंध निदेशक, उपायुक्त पलामू एवं पलामू सांसद महोदय की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर आ रही अड़चनों को दूर करने को कहा गया है. उक्त सभी अडचनों को बहुत जल्द दूर कर राजहरा कोलियरी से कोयले का उत्खनन प्रारम्भ किया जाएगा. सांसद बीडीराम के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है.



